मप्र के शाजापुर में वैन पलटने से दो महिलाओं की मौत, 11 घायल

मप्र के शाजापुर में वैन पलटने से दो महिलाओं की मौत, 11 घायल

मप्र के शाजापुर में वैन पलटने से दो महिलाओं की मौत, 11 घायल
Modified Date: May 18, 2024 / 11:41 pm IST
Published Date: May 18, 2024 11:41 pm IST

शाजापुर (मप्र), 18 मई (भाषा) मध्य प्रदेश के शाजापुर में शनिवार तड़के मवेशियों को बचाने की कोशिश में एक वैन के पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सुनेरा थाना प्रभारी गोपाल निगवाल ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनवाड़ी गांव के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई।

उन्होंने बताया कि खरगोन जिले के तीर्थयात्रियों का एक समूह बद्रीनाथ धाम से लौट रहा था, तभी कुछ मवेशियों को बचाने की कोशिश में उनकी वैन पलट गई।

अधिकारी ने बताया कि इसमें सवार दो लोगों, कमला बाई (50) और जानकी बाई (40) की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाओं और छह पुरुषों सहित 11 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों में से 10 का शाजापुर के जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जबकि एक को इंदौर रेफर किया गया है।

भाषा सं दिमो नोमान

नोमान


लेखक के बारे में