Home » Madhya Pradesh » Ujjain-Bhopal Mela Special Train: "Mela Special Train" will run
Ujjain-Bhopal Mela Special Train : उज्जैन-भोपाल के बीच आज से चलेगी “मेला स्पेशल ट्रेन” महाशिवरात्रि में शिव भक्तों को मिलेगा लाभ, जानें टाइमिंग और क्या है किराया
Ads
उज्जैन-भोपाल के बीच आज से चलेगी "मेला स्पेशल ट्रेन"...Ujjain-Bhopal Mela Special Train: "Mela Special Train" will run between
उज्जैन : Ujjain-Bhopal Mela Special Train : महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने उज्जैन से भोपाल के मध्य एक विशेष मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 23 फरवरी से 04 मार्च, 2025 तक संचालित होगी, जिससे भक्तों को यात्रा में आसानी होगी और रेलवे स्टेशन पर भीड़ का प्रभाव भी नियंत्रित किया जा सकेगा।
Ujjain-Bhopal Mela Special Train : महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर और सीहोर स्थित अन्य धार्मिक स्थलों पर लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। रेलवे ने संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन सुनिश्चित किया है ताकि यात्रियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।