Nazara Technologies Share: एक डील.. और शेयर ने पकड़ ली रॉकेट की स्पीड! गेमिंग स्टॉक पर ब्रोकरेज की बड़ी भविष्यवाणी, 400 रुपये तक जा सकता है भाव!

Ads

Nazara Technologies Share: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर में जोरदार तेजी देखी गई और यह 18% उछलकर इंट्राडे में 314 रुपये तक पहुंच गया। यह उछाल उस समय आया जब ब्लॉक डील के जरिए कंपनी की 4.9% हिस्सेदारी का बड़ा लेनदेन हुआ। (NSE: NAZARA, BSE: 543280)

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 04:17 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 04:17 PM IST

(Nazara Technologies Share/ Image Credit: Screengrab)

HIGHLIGHTS
  • शेयर में 18% की शानदार एक-दिन की तेजी
  • इंट्राडे हाई ₹314 तक पहुंचा
  • 4.9% इक्विटी ब्लॉक डील से बढ़ी हलचल

Nazara Technologies Share: भारतीय शेयर बाजार में सुधार का रुझान नजर आ रहा है और इसी बीच गेमिंग कंपनी Nazara Technologies के शेयर में आज शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर 18% उछलकर इंट्राडे में 314 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह तेजी काफी समय के बाद देखने को मिली है। जो एक दिन की बड़ी छलांगों में से एक है।

ब्लॉक डील के बाद बढ़ी हलचल

शेयर में यह उछाल उस समय आया जब कंपनी की लगभग 4.9% इक्विटी की ब्लॉक डील हुई। बाजार रिपोर्ट्स के अनुसार इस डील में बड़े निवेशकों की भागीदारी देखी गई। जिसमें जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ और एक मौजूदा शेयरहोल्डर एस्टेट्स खरीदार हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ब्लॉक डील्स में कंपनी के संस्थापक और प्रमोटर हिस्सेदारी बेचने वाले पक्ष में रहे। इस बड़े लेनदेन ने स्टॉक में अचानक भारी डिमांड पैदा कर दी।

तिमाही नतीजे और भविष्य का अनुमान

Nazara Technologies ने हाल ही में अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का मुनाफा 55.7 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है। हालांकि राजस्व 23.5% घटकर 397.8 करोड़ रुपये पर आ गया। दूसरी ओर EBITDA दोगुने से अधिक बढ़कर 74 करोड़ रुपये हो गया और मार्जिन भी 18.6% तक पहुंच गया। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले वित्त वर्ष में 15-20% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

बिजनेस ग्रोथ और मार्जिन में सुधार

कंपनी के मैनेजमेंट के अनुसार कोर गेमिंग बिजनेस में सुधार जारी है और मार्जिन FY27 तक लगभग 25% तक पहुंच सकता है। गेमिंग पोर्टफोलियो के विस्तार और ऑपरेशन में सुधार के चलते कंपनी को लंबे समय में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। प्रबंधन का कहना है कि कंपनी तेजी से एक ग्लोबली डाइवर्सिफाइड गेमिंग प्लेटफॉर्म बन रही है। जिससे इसकी कमाई की गुणवत्ता भी बेहतर हो रही है।

Nazara Technologies Ltd – शेयर परफॉर्मेंस (15 मई 2026)

मापदंड विवरण
कंपनी का नाम Nazara Technologies Ltd
वर्तमान कीमत ₹ 303.00
आज का बदलाव +₹37.00 (13.91%)
ओपन ₹ 270.00
हाई ₹ 314.00
लो ₹ 263.20
मार्केट कैप ₹11.23K Cr
P/E रेशियो 141.79
52 सप्ताह का उच्चतम ₹ 363.25
52 सप्ताह का न्यूनतम ₹ 215.70
डिविडेंड लागू नहीं
तिमाही डिविडेंड लागू नहीं

ब्रोकरेज की राय और टारगेट

घरेलू ब्रोकरेज फर्मों ने Nazara Technologies को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। एक प्रमुख ब्रोकरेज ने इस शेयर का टारगेट 400 रुपये तय करते हुए ‘Buy‘ रेटिंग दी है। उनका मानना है कि कंपनी की मजबूत ग्रोथ, बेहतर कैश फ्लो और ऑपरेशनल सुधार आने वाले समय में शेयर को और ऊपर ले जा सकता हैं। फिलहाल निवेशकों की नजर इस स्टॉक की आगे की चाल पर टिकी हुई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 

नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर में कितनी तेजी आई?

Nazara Technologies के शेयर में 18% तक की जोरदार तेजी आई और यह ₹314 तक पहुंच गया।

इतनी तेजी क्यों आई?

कंपनी में हुई 4.9% इक्विटी की ब्लॉक डील के बाद भारी खरीदारी देखने को मिली।

क्या कंपनी के तिमाही नतीजे भी आए हैं?

हाँ, कंपनी का मुनाफा बढ़ा लेकिन रेवेन्यू में गिरावट दर्ज हुई।

क्या ब्रोकरेज ने कोई टारगेट दिया है?

हाँ, ब्रोकरेज ने इस स्टॉक का टारगेट ₹400 रखा है और BUY रेटिंग दी है।