Home » Madhya Pradesh » Ujjain Rape Case: Jail Guard’s Wife Alleges Three Years of Sexual Assault by Neighbor’s Son
Ujjain Jail Warder Wife Rape Case: जेल प्रहरी के बेटे ने पड़ोसी महिला को बनाया हवस का शिकार, 3 साल तक ब्लैकमेल कर लूटता रहा आबरू, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश
Ads
उज्जैन के भैरवगढ़ सेंट्रल जेल परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी जेल प्रहरी के बेटे पर तीन साल तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
उज्जैन: Ujjain Jail Warder Wife Rape Case धार्मिक नगरी उज्जैन से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ भैरवगढ़ सेंट्रल जेल के सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक जेल प्रहरी की पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। आरोप किसी बाहरी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि सामने ही रहने वाले एक अन्य जेल प्रहरी के बेटे पर लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे पिछले 3 साल से डरा-धमक़ाकर अपनी हवस का शिकार बना रहा था।
3 साल से दुष्कर्म करता रहा आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले 3 वर्षों से लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था। Madhya Pradesh Crime News आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे समाज में बदनाम करने की धमकी देता था, जिसके डर से वह लंबे समय तक चुप रही। आरोपी पीड़िता के घर के सामने ही रहने वाले जेल प्रहरी का बेटा है। इस पूरे मामले से तंग आ आकर पीड़िता ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज की।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भैरवगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। Rape in Jail Quarter पुलिस ने पीड़िता के बयान और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।