Rewa News: युवती संग होटल में रंगरलियां मना रहा था पति, पत्नी ने पहुंचकर बिगाड़ दिया खेल, हुआ इस कदर हंगामा कि बुलानी पड़ी पुलिस

युवती संग होटल में रंगरलियां मना रहा था पति, पत्नी ने पहुंचकर बिगाड़ दिया खेल, Wife Caught Her Husband With a Young Woman In Rewa

Rewa News: युवती संग होटल में रंगरलियां मना रहा था पति, पत्नी ने पहुंचकर बिगाड़ दिया खेल, हुआ इस कदर हंगामा कि बुलानी पड़ी पुलिस

Wife Caught Her Husband. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: July 13, 2026 / 12:15 am IST
Published Date: July 12, 2026 11:42 pm IST

रीवा। Wife Caught Her Husband मध्य प्रदेश के रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को होटल के कमरे में दूसरी युवती के साथ पकड़ लिया। इसके बाद होटल परिसर में काफी देर तक विवाद और हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को समान थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की।

जानकारी के अनुसार, सीधी जिले का रहने वाला एक युवक रीवा के एक निजी होटल में एक युवती के साथ ठहरा हुआ था। इसकी भनक उसकी पत्नी को लगी तो वह सीधे होटल पहुंच गई। कमरे का दरवाजा खुलते ही पत्नी ने पति को युवती के साथ देखा, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और होटल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Wife Caught Her Husband पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी युवती से भी शादी कर ली है और उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी का दर्जा दिया है। वहीं पति ने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता। उसका कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और उसे पत्नी से अपनी जान का खतरा है। बताया जा रहा है कि दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था। हंगामे के बाद पुलिस तीनों को समान थाना लेकर पहुंची, जहां अलग-अलग पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। दूसरी शादी सहित दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।