Sagar Crime News: जमीनी विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या, परिजन मुख्य सड़क पर शव रखकर कर रहे प्रदर्शन
Sagar Crime News: सागर में रहली थाना क्षेत्र के देवरी चौधरी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

Sagar Crime News/Image Credit: IBC24
- सागर में जमीनी विवाद के चलते युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
- इस वारदात के बाद परिजनों में आक्रोश है।
- मृतक के परिजनों ने हली-जबलपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
सागर: Sagar Crime News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के देवरी चौधरी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर रहली-जबलपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया और यातायात थम गया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने घटना से पहले ही पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इसी लापरवाही के चलते आरोपियों को हत्या को अंजाम देने का पूरा मौका मिल गया।
परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Sagar Crime News: इतना ही नहीं परिजनों ने रहली थाने के एक सिपाही पर भी रिश्वत लेने और आरोपियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। फिलहाल रहली-जबलपुर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है।
चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे मृतक के परिजन
Sagar Crime News: पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि रहली क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी हत्या की वारदात है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच तेज कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: young man was brutally murdered in a land dispute, his family members are protesting by keeping his body on the main road
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm