दो महिलाओं को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारने के बाद युवक ने की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Ads

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विवेक सिंह पुलिस बल तथा एफएसएसएल टीम को लेकर अलसुबह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।

  •  
  • Publish Date - October 1, 2021 / 10:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

खंडवा। जिले के मोघट थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम मथेला में मामूली विवाद में तीन लोगों की जान चली गई। एक शख्स ने पहले कुल्हाड़ी से हमला कर दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शख्स की लाश रेलवे ट्रैक से बरामद की है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विवेक सिंह पुलिस बल और एफएसएसएल की टीम मौके पर पहुंची है।

ये भी पढ़ें:  पहले खिलाया जहर, फिर सौतन के बच्चों का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, जानिए महिला ने क्यों की ये शर्मनाक करतूत

जानकारी के अनुसार मृतक राधेश्याम के महिला से अवैध संबंध थे। राधेश्याम का महिला और उसकी मां से रात में विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी मां ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों को लगाया लाखों रुपए का चूना, न्याय की आस लेकर थाने पहुंचे पीड़ित

दोनो की हत्या करने के बाद राधेश्याम  ने भी रेलवे ट्रैक पर जाकर खुदखुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी विवेक सिंह, एएसपी सीमा अलावा एफएसएल टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। एसपी विवेक सिंह ने बताया की मौके पर जाकर मामले की जांच की है, प्रथम दृष्टया मामला हत्या और खुदखूशी का लग रहा है जांच पूरी होने के बाद ही असली वजह सामने आयेगी।

ये भी पढ़ें:  दिग्विजय सिंह की मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही, इलाज करवाना चाहिए, शिशु मंदिर के पूर्व छात्रों ने दी नसीहत

शीर्ष 5 समाचार