Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ से 10 लोगों की मौत की खबर, हादसे के बाद संतों ने की ये अपील
महाकुंभ में भगदड़ से 10 लोगों की मौत की खबर, हादसे के बाद संतों ने की ये अपील, 10 people reported dead in stampede at Maha Kumbh

महाकुंभ नगरः Mahakumbh Stampede उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी आमवस्या पर बुधवार को अमृत स्नान के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 10 लोगों की मौत की खबर है। कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। पीएम मोदी ने सीएम योगी से फोन पर बात की। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली।
Mahakumbh Stampede जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी ने कहा कि मैं सभी भक्तों से अपील करता हूं कि क्योंकि आज प्रयागराज में भारी भीड़ उमड़ी है, इसलिए उन्हें केवल संगम घाट पर ही पवित्र डुबकी लगाने की जिद नहीं करनी चाहिए। आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि मैं संगम घाट पर नहीं गया क्योंकि वहां भीड़ बहुत ज्यादा है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे संगम घाट पर स्नान करने की जिद न करें। केवल संगम घाट ही नहीं पूरी गंगा और यमुना नदियां अभी ‘अमृत’ हैं। महाकुंभ क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति पर साध्वी निरंजन ज्योति का कहना है कि यह एक दुखद घटना है। जो कुछ भी हुआ वह सही नहीं था। अखाड़ा परिषद ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अपना अमृत स्नान रद्द करने का फैसला किया है। एकत्रित श्रद्धालुओं की संख्या अनुमान से अधिक है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि पूरा मेला क्षेत्र कुंभ है, इसलिए वे केवल त्रिवेणी घाट पर ही नहीं बल्कि किसी भी घाट पर स्नान कर सकते हैं।
#WATCH | Maha Kumbh Stampede | Prayagraj, Uttar Pradesh: Spiritual leader Devkinandan Thakur says, "... I did not go to the Sangam Ghat because the size of the crowds over there is massive... I appeal to the people that not insist on taking a bath at the Sangam Ghat only. The… pic.twitter.com/2yaosBZA8H
— ANI (@ANI) January 29, 2025
रो पड़े प्रेमानंद पुरी महाराज
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी हादसे के बाद रो पड़े। उन्होंने कहा-' हमने पहले ही कहा था कुंभ की सुरक्षा को आर्मी के हवाले किया जाए लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी। प्रशासनिक व्यव्स्था से कुंभ कलंकित हो गया। इतनी जनता आने के बाद ये पुलिस के संभालने का काम नहीं हैं।इसी का परिणाम है कि किसी बाप का बेटा चला गया, किसी का कोई। बहुत दुखद समाचार है, मेरा मन बहुत व्यथित है। मैं अखाड़े में अपने साथियों से कहकर आया कि आपलोग यहां से ये अनाउंस मत कीजिए कि ये सब हो गया है। आप धीरे-धीरे अपने भक्तों से अपने कैंपों में लौटने के लिए कहिए। क्योंकि इससे वहां भी भगदड़ मचने की आशंका है।'
#WATCH | #MahaKumbh2025 | Prayagraj, Uttar Pradesh: On the stampede-like situation in the Maha Kumbh area Sadhvi Niranjan Jyoti says, "This is a sad incident. Whatever happened was not right. Akhara Parishad has decided to cancel their Amrit Snan keeping in mind the public… pic.twitter.com/jtUJWwnhkB
— ANI (@ANI) January 29, 2025
क्यों मची भगदड़?
दरअसल, महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का स्नान है, जिसके चलते करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं शहर में मौजूद होने का अनुमान है। प्रशासन के मुताबिक, संगम समेत 44 घाटों पर आज देर रात तक 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की संभावना है। स्नान करने के लिए श्रद्धालु मंगलवार से ही संगम तट पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि फवाह के चलते संगम नोज पर भगदड़ मची। कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए।
▶️ महाकुंभ मेले में भगदड़, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने लोगों से संगम में न आने की अपील की, कहा- संगम में क्षमता से ज्यादा भीड़ आ गई है।#MahaKumbh2025 | #Mahakumbh_100Million | #mahakumbh2025prayagraj | #Prayagraj | #Uttarpradesh | #Stampede | #SwamiRambhadracharya pic.twitter.com/hGWdNO7clF
— IBC24 News (@IBC24News) January 29, 2025
संयम बरतने की अपील
मौके से सामने आए वीडियो के अनुसार कुछ महिलाओं और बच्चों को भी चोट लगी है। अभी हालात काबू में बताये जाते हैं। महाकुंभ नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की है।
भारी भीड़ के चलते अखाड़ों ने स्नान रोका
मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान को भारी भीड़ के चलते शैव अखाड़ों ने रोक दिया है। महानिर्वाणी और निरंजनी अखाड़े के साधु संत एवं नागा संन्यासी स्नान को नहीं निकले। हजारों की संख्या में नागा संन्यासी छावनी में ही मौजूद हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी का कहना है भारी भीड़ के चलते स्नान को रोका गया है। अगर स्थिति ठीक हुई तभी अखाड़े स्नान को निकलेंगे। अन्यथा स्नान को निरस्त कर दिया जाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महाकुंभ के मौनी अमावस्या स्नान के दौरान संगम नोज पर भारी भीड़ और अफवाहों के कारण भगदड़ मच गई। इससे कुछ महिलाएं गिर गईं और कई लोग घायल हुए, जिनमें से 10 लोगों की मौत हो गई।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: 10 people reported dead in stampede at Maha Kumbh
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pm