मुंबई, 19 अप्रैल (भाषा) मुंबई में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने से लगभग 10 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई सेंट्रल इलाके में एक मॉल के सामने डी बी मार्ग पर शनिवार रात 11.31 बजे आग लग गई, हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर लगभग 5,000 वर्ग फुट में फैली पांच बड़ी और सात छोटी दुकानों में बिजली के तारों और उपकरणों तक ही सीमित रही।
अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने रविवार तड़के 3:50 बजे तक आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
भाषा तान्या शोभना
शोभना