ठाणे जिले में एक वैन की सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो जाने के बाद 11 लोगों की मौत, दो घायल

ठाणे जिले में एक वैन की सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो जाने के बाद 11 लोगों की मौत, दो घायल

ठाणे जिले में एक वैन की सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो जाने के बाद 11 लोगों की मौत, दो घायल
Modified Date: April 13, 2026 / 02:35 pm IST
Published Date: April 13, 2026 2:35 pm IST

ठाणे, 13 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक पुल पर एक वैन की सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो जाने के बाद 11 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह दुर्घटना सुबह 10 बजकर करीब 45 मिनट पर मुरबाद के गोविली गांव में रायता पुल पर हुई।

अधिकारी ने बताया कि कल्याण से मुरबाद जा रही वैन विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट मिक्सर से टकरा गई।

मुरबाद के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि वैन में सवार कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और दो घायलों को उल्हासनगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से छह लोगों की पहचान कर ली गई है और अन्य पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कल्याण से अहिल्यानगर जाने वाली सड़क पर कुछ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और अब यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में