Amarjeet Bhagat On MLA Ramkumar Toppo: गिरफ्तारी देने निकले विधायक को समर्थकों ने रोका, अमरजीत भगत ने कसा तंज, बोले- ‘जीजा जेल में है, साला मिलने जा रहा था’
Amarjeet Bhagat On MLA Ramkumar Toppo: अमरजीत भगत ने कहा कि, उनके जीजा जेल में सजा काट रहे है और उन्हें पैरोल में छुड़ाने प्रक्रिया चल रही थी।
Amarjeet Bhagat On MLA Ramkumar Toppo/Image: AI Generated
- नायब तहसीलदार से कथित मारपीट मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी को लेकर नया मोड़ आया
- गिरफ्तारी देने निकले विधायक को समर्थकों और महिलाओं ने थाने जाने से रोक दिया, जिसके बाद वे वापस घर लौट गए
- पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और नायब तहसीलदार के बयानों के बाद मामला राजनीतिक रूप से और गरमा गया है
Amarjeet Bhagat On MLA Ramkumar Toppo: छत्तीसगढ़ के सरगुजा के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों द्वारा नायब तहसीलदार को पीटने के मामलें में विधायक कल शुक्रवार को गिरफ्तारी देने निकले थे। इस दौरान उनके समर्थक बड़ी संख्या में पहुँच गए और विधायक को आगे बढ़ने का मौका ही नहीं दिया। इस दौरान महिलाओं ने विधायक रामकुमार टोप्पो का हाथ पकड़कर उन्हें थाने जाने से रोक लिया। जिसके बाद MLA अपने घर लौट गए।
पूर्व मंत्री ने कसा तंज
वही, इस मामले पर पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत (Amarjeet Bhagat On MLA Ramkumar Toppo) का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व मंत्री ने तंज करते हुए कहा कि, मामला जीजा-साला का है, विधायक रामकुमार टोप्पो के जीजा जेल में सजा काट रहे है और उन्हें पैरोल में छुड़ाने कुछ प्रक्रिया चल रही थी। इस प्रक्रिया में हो रही देरी नागवार गुजरा इसलिए विधायक ने नायब तहसीलदार से मारपीट कर दी। उन्होंने आगे कहा कि एक साला अपने जीजा से मिलने जा रहा था, जिसे रोक लिया गया, उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता कैसे है जो एक साला को अपने जीजा से भी मिलने नही दे रहे है। उन्हें जाने देना चाहिए था।
नायब तहसीलदार ने MLA पर लगाए सनसनीखेज आरोप
मामले में (Amarjeet Bhagat On MLA Ramkumar Toppo) जहां नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने खुले मंच से सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर एक बड़ा आरोप लगाया है। बताया कि विधायक के जीजा हत्या के आरोप में 10 से 15 सालों से जेल में बंद है और उनकी दीदी अपने पति को गलत तरीके से पैरोल पर छुड़ाने के लिए आधे अधूरे दस्तावेज लेकर उप तहसील कार्यालय राजापुर पहुंची थी और इधर विधायक रामकुमार शोध प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर के लिए नायब तहसीलदार पर दबाव बना रहें थे।
लेकिन पैरोल पर छोड़ने लायक पेपर वर्क नहीं थे और बिना दस्तावेज चेक किए मैं कैसे हस्ताक्षर करता, वहीं नायब तहसीलदार अपने वीडियो में ये भी बोल रहें है कि विधायक बोलते है कि मैं निष्पक्ष जांच में पुलिस का साथ दूंगा, तो उन्होंने मेरे मारपीट का वीडियो क्यों डिलीट कराया। वहाँ मौजूद कई लोगों ने मुझे पीटते हुए वीडियो बनाया था। लेकिन वो डिलीट क्यों कराया गया। हमारी जांच निष्पक्ष नहीं हो पा रहीं है इसलिए कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ इकाई ने मेरे समर्थन में आईजी को ज्ञापन सौंपा है।
क्या है पूरा मामला
(Amarjeet Bhagat On MLA Ramkumar Toppo) बता दें कि यह विवाद MLA की चचेरी बहन जेल से पैरोल पर रिहा होने के लिए जरूरी सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट (शोध क्षमता प्रमाण पत्र ) लेने के लिए उप-तहसील कार्यालय पहुंची थीं। इस दौरान नायब तहसीलदार ने उन्हें बताया कि रीडर अनुपस्थित हैं, और इस वजह से उनकी फाइल पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं। जिसके बाद विधायक की बहन ने नायब तहसीलदार पर बदसलूकी का आरोप लगाया। जिसके बाद विधायक ने अपने समर्थकों को राजपुर उप-तहसील कार्यालय के पास बुलाया, जहां उनके साथ मारपीट की थी।
ये भी पढ़ें
- Raipur Woman Dead Body: रायपुर में लाश के साथ इस हाल में मिली महिला, कमरे का नजारा देख दहल उठेगा दिल, इलाके में फैली सनसनी
- Dhirendra Shastri On NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक पर बागेश्वर बाबा भड़के! छात्रों के लिए फीस माफी की मांग |
- Khargone Arms Factory : khargone में नदी किनारे चल रही थी हथियारों की फैक्ट्री! रेड में Sikligar Gang के 5 सदस्य गिरफ्तार
- Anuppur Tractor Accident News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा, इतने लोगों की हुई मौत, 40 से ज्यादा की हालत गंभीर, सीएम ने जताया शोक

Facebook


