Raipur Chakubaji News: रायपुर कोर्ट में दिनदहाड़े चाकूबाजी, परिसर में मचा हड़कंप, बड़े भाई ने इस वजह से छोटे भाई पर किया हमला
Raipur Chakubaji News: जिला कोर्ट परिसर में दो सगे भाइयों के बीच चाकूबाजी हुई है। पेशी के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।
Raipur Chakubaji News/Image Credit: IBC24.in
- जिला कोर्ट परिसर में दो सगे भाइयों के बीच चाकूबाजी हुई है।
- पेशी के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।
- वकीलों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से पुलिस जहां अपराधियों पर कार्रवाई करने का दावा कर रही है, वहीं राजधानी के कई ऐसे इलाके हैं, जहां अपराधियों में पुलिस का कोई डर नजर नही आ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। (Raipur Chakubaji News) पुलिस की सघन चेकिंग और सख्ती के बीच अपराधी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को सीधा चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के सबसे सुरक्षित जगहों में से एक न्यायालय परिसर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। कोर्ट के अंदर हुई चाकूबाजी की वारदात के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, जिला कोर्ट परिसर में दो सगे भाइयों के बीच चाकूबाजी हुई है। पेशी के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसी बीच बड़े भाई ने अपने पास रखे चाक़ू से छोटे भाई पर हमला कर दिया। इस वारदात में युक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (Raipur Chakubaji News) अस्पताल में घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। यह पूरी घटना कोर्ट के चौथे फ्लोर पर पेशी के दौरान हुई है। वारदात के बाद वहाँ मौजूद वकीलों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
जिला कोर्ट में 2 भाइयों के बीच चाकूबाजी। पेशी के दौरान विवाद के बाद हमला #CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | Raipur | CG News | @CPRaipurPolice | @CGPoliceDept https://t.co/ZMJ6kwJNii
— IBC24 News (@IBC24News) May 30, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Swami Atmanand English Medium School News: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में संविदा भर्तियों पर साय सरकार का बड़ा फैसला.. अब जिला स्तर पर नहीं किया जा सकेगा डाइरेक्ट रिक्रूटमेंट, जानें नया प्रोसेस
- UP Electricity Bill Hike 2026: भीषण गर्मी के बीच महंगी हुई बिजली, अब हर महीने बढ़कर आएगा बिल, जानिए कितना देना होगा अतिरिक्त शुल्क?
- Abhishek Banerjee Latest Summoned: “मेरा गला भी काट दे, तो भी मैं झुकने वाला नहीं हूँ”.. भड़के अभिषेक बनर्जी ने आखिर क्यों दी सुवेंदु सरकार को ये चुनौती.. आप भी जानें विवाद की वजह

Facebook


