ठाणे जिले में दो लोगों ने 11 वर्षीय लड़की को अगवा करके उससे दुष्कर्म किया, मामला दर्ज

ठाणे जिले में दो लोगों ने 11 वर्षीय लड़की को अगवा करके उससे दुष्कर्म किया, मामला दर्ज

ठाणे जिले में दो लोगों ने 11 वर्षीय लड़की को अगवा करके उससे दुष्कर्म किया, मामला दर्ज
Modified Date: July 14, 2024 / 06:36 pm IST
Published Date: July 14, 2024 6:36 pm IST

ठाणे, 14 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो लोगों द्वारा 11 वर्षीय नाबालिग लड़की को कथित तौर पर अगवा करके उससे दुष्कर्म करने की घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि, 12 जुलाई को अंबरनाथ रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय नाबालिग का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया।

दो लोगों ने खुद को उसके पिता और दादी का परिचित बताते हुए कथित तौर पर नाबालिग लड़की को अपने साथ एक ऑटोरिक्शा में बैठाया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए।

अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने ऑटोरिक्शा चालक को वहां से जाने के लिए कहा और इसके बाद लड़की से दुष्कर्म किया। अधिकारी ने कहा कि दोनों ने नाबालिग को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

अधिकारी ने बताया कि बाद में नाबालिग मौके से भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को अपराध के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि उसके अभिभावकों की शिकायत पर अंबरनाथ पुलिस ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा यासिर संतोष

संतोष


लेखक के बारे में