ठाणे में कोविड-19 के 148 नए मामले, एक मरीज की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 148 नए मामले, एक मरीज की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 148 नए मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: July 21, 2022 11:29 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 148 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,32,947 हो गयी है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को नए मामले आने के साथ ही जिले में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,052 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को ठाणे में एक मरीज की संक्रमण से मौत भी हो गयी है, जिससे मृतकों की कुल संख्या 11,923 हो गयी है। जिले में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 7,19,823 हो गयी है।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में