समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एसयूवी पलटने से दो लोगों की मौत, छह घायल

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एसयूवी पलटने से दो लोगों की मौत, छह घायल

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एसयूवी पलटने से दो लोगों की मौत, छह घायल
Modified Date: March 8, 2025 / 03:45 pm IST
Published Date: March 8, 2025 2:30 pm IST

मुंबई, आठ मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक एसयूवी पलटने और उसे पीछे से एक अन्य वाहन के टक्कर मारने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सिंधखेड़ राजा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे उस समय हुई जब वाहन यवतमाल से श्रद्धालुओं को लेकर शिर्डी की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि वाहन का एक टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया और इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने भी वाहन को टक्कर मार दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान विद्या साबले और मोतीराम बोरकर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए छह लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

भाषा राखी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।