bees bite during trekking in Pune : पुणे। महाराष्ट्र में पुणे जिले के जुन्नार तहसील में ट्रैकिंग के दौरान मधुमक्खियों द्वारा हमला कर दिये जाने के बाद 21 स्कूली विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: श्रेयश अय्यर का नाबाद अर्धशतक, टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा, किया क्लीन स्वीप
उन्होंने बताया कि डायनेमिक इंग्लिश मीडियम स्कूल की आठवीं एवं नौवीं कक्षाओं के 64 विद्यार्थी चार शिक्षकों एवं चार अन्य कर्मियों के साथ अपराह्न करीब चार बजे अंबा-अंबिका गुफा के समीप ट्रैकिंग कर रहे थे , उसी बीच यह घटना घटी।
यह भी पढ़ें: नहीं मिला नॉनवेज खाना, तो शख्स ने रेस्टॉरेंट में युवक को मारी गोली, की ताबड़तोड़ फायरिंग
पुणे जिला परिषद के प्रखंड विकास अधिकारी शरदचंद्र माली ने बताया कि उन्हें नारायणगांव के एक अस्तपाल में भर्ती कराया गया।
विघ्नहर नर्सिंग होम के विषविज्ञानी डॉ. सदानंद राउत ने बताया कि इन विद्यार्थियों ने उल्टी, शरीर पर चकत्ते, सांस में परेशानी एवं निम्न रक्तचाप की शिकायत की। इसी नर्सिंग होम में बच्चों का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘पुरानी पेंशन योजना करें बहाल’ मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
राउत ने कहा, ‘‘ जिन 21 बच्चों को मधुमक्खियों ने डंक मारा है, उनमें 19 लड़कियां हैं। इन सभी 21 में छह की हालत रक्तचाप गिर जाने से लगभग गंभीर है। सभी की स्थिति अभी स्थिर है।’’
यह भी पढ़ें: खंडवा में सामने आया लव जिहाद का तीसरा मामला, आरोपी गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय संगठनों ने किया बंद का आह्वान