ठाणे में कोविड-19 के 273 नए मामले आए

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 273 नए मामले आए

  •  
  • Publish Date - June 6, 2022 / 09:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), छह जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिला में कोविड-19 के 273 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,11,115 हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामले रविवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं होने से मृतक संख्या 11,895 बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी