ठाणे में कोविड-19 के 313 नए मामले

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 313 नए मामले

  •  
  • Publish Date - June 8, 2022 / 10:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 313 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,11,626 हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। इस दौरान संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 11,895 बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्युदर 1.67 प्रतिशत है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना