महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 359 नए मामले

महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 359 नए मामले

महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 359  नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: March 9, 2022 9:56 pm IST

मुंबई, नौ मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 359 नए मामले सामने आये लेकिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

इस महीने यह तीसरी बार है कि किसी मरीज की जान नहीं गयी है। विभाग के अनुसार अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,69,857 हो गई है जिनमें से 1,43,745 मरीजों की जान जा चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,009 है जबकि गत 24 घंटे के दौरान 559 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अब तक महामारी को मात देने चुके मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 77,19,100 हो गई है।

पुणे सर्किल में 178, मुम्बई में कोविड के 87, नासिक में 43, नागपुर में 18 नये मामले सामने आये।

भाषा

राजकुमार उमा

उमा


लेखक के बारे में