महाराष्ट्र में मैगी से लदा ट्रक उफनती नदी में गिरा, चालक की मौत
महाराष्ट्र में मैगी से लदा ट्रक उफनती नदी में गिरा, चालक की मौत
मुंबई, 24 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में मैगी नूडल्स की खेप लेकर जा रहा एक ट्रक उफनती जगबुड़ी नदी में गिर गया, जिससे उसके चालक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बुधवार शाम को हुआ। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं।
अधिकारियों के अनुसार, ट्रक पुल से करीब 100 फुट नीचे नदी में जा गिरा और तेज बहाव के कारण करीब 400 मीटर तक बह गया। चालक वाहन के अंदर ही फंसा रहा।
उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन तेज बहाव, गहरे पानी और नदी में ट्रक की खतरनाक स्थिति के कारण चालक तक पहुंचने के प्रयासों में बाधा आई।
अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने पानी में डूबे ट्रक से चालक का शव कई घंटों की मशक्कत के बाद बरामद किया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
भाषा तान्या सिम्मी
सिम्मी

Facebook


