महाराष्ट्र में कोविड-19 के 98 नये मामले, संक्रमण से कोई मौत नहीं

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 98 नये मामले, संक्रमण से कोई मौत नहीं

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 98 नये मामले, संक्रमण से कोई मौत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: April 16, 2022 9:13 pm IST

मुंबई, 16 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 98 नये मामले आए हैं, हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

वहीं, शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 69 नये मामले आए थे और एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में शनिवार तक 78,75,718 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 1,47,827 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित 626 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में अभी तक कुल 7,98,44,767 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 98.12 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.87 फीसदी दर्ज की गई है।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में