मुंबई के साकीनाका इलाके में कपड़ों के गोदाम में आग लगी
मुंबई के साकीनाका इलाके में कपड़ों के गोदाम में आग लगी
मुंबई, 15 अप्रैल (भाषा) मुंबई के साकीनाका इलाके में बुधवार शाम कपड़ों के एक गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
अंधेरी (पूर्व) में गुलशन होटल के पास सेठिया नगर स्थित तीन मंजिला गोदाम में शाम छह बजकर दो मिनट पर आग लग गई।
अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
भाषा
राखी सुभाष
सुभाष

Facebook


