मुंबई में आवासीय इमारत का एक हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं
मुंबई में आवासीय इमारत का एक हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं
मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) मुंबई के अंधेरी इलाके में मंगलवार की सुबह दो मंजिला इमारत की गैलरी का एक हिस्सा ढह गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह घटना सुबह 11.30 बजे सहार एयरपोर्ट रोड स्थित पी एंड टी कॉलोनी में हुई।
एक स्थानीय निकाय अधिकारी ने बताया, ‘आवासीय ढांचे की गैलरी का एक हिस्सा ढह गया। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।’
अधिकारी ने बताया कि बचाव और सुरक्षा आकलन के लिए अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्थानीय निकाय के वार्ड कर्मचारियों की टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा

Facebook


