ठाणे में चॉल का एक हिस्सा ढहा; 10 लोगों को बचाया गया
ठाणे में चॉल का एक हिस्सा ढहा; 10 लोगों को बचाया गया
ठाणे, 15 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चॉल के गलियारे का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें 10 लोग फंस गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। बाद में, फंसे हुए लोगों को बचा लिया गया और एहतियात के तौर पर चॉल के सभी 40 कमरे खाली करा दिए गए।
ठाणे महानगर पालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि दिवा इलाके में संजय म्हात्रे चॉल की पहली मंजिल पर गलियारे के स्लैब का एक हिस्सा ढह गया।
उन्होंने बताया कि तीन मकान में दस लोग फंस गए थे जिन्हें दमकलकर्मियों ने बचाया।
उन्होंने बताया कि लगभग 15 से 20 साल पुरानी बतायी जा रही यह एक मंजिला चॉल खतरनाक इमारतों की सूची में नहीं है।
इमारत की हालत को देखते हुए, अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए।
चॉल में कुल 40 मकान हैं और एहतियात के तौर पर उन्हें खाली करा दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि लगभग 35 से 40 निवासियों को अगले निरीक्षण और मरम्मत तक अस्थायी रूप से अपने रिश्तेदारों के घर में रहने की सलाह दी गई है।
भाषा खारी मनीषा
मनीषा

Facebook


