पंढरपुर यात्रा में पहली बार एयर एंबुलेंस सेवा से बीमार श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाया गया

पंढरपुर यात्रा में पहली बार एयर एंबुलेंस सेवा से बीमार श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाया गया

पंढरपुर यात्रा में पहली बार एयर एंबुलेंस सेवा से बीमार श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाया गया
Modified Date: July 25, 2026 / 09:47 am IST
Published Date: July 25, 2026 9:47 am IST

मुंबई, 25 जुलाई (भाषा) आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सीने में तेज दर्द से पीड़ित एक श्रद्धालु के लिए महाराष्ट्र सरकार की नयी एयर एम्बुलेंस सेवा जीवनरक्षक साबित हुई। इस एम्बुलेंस सेवा ने पहली बार तीर्थयात्रा के दौरान आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाया।

इस सदियों पुराने धार्मिक आयोजन के दौरान एयर एम्बुलेंस सेवा के जरिए पहली बार किसी मरीज को आपातकालीन चिकित्सा सहायता लिए विमान से सुरक्षित निकाला गया।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुक्रवार देर रात जारी एक बयान के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले 54 वर्षीय बालू पडालु भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी के दर्शन के लिए सोलापुर जिले के पंढरपुर आए थे, इसी दौरान उन्हें सीने में बेचैनी महसूस होने लगी।

जिला सिविल सर्जन डॉ. वर्षा दोइफोडे ने बताया कि सड़कों पर भारी भीड़ के कारण मरीज को सड़क मार्ग से अस्पताल ले जाने में कीमती समय नष्ट होने की आशंका थी। इसे देखते हुए चिकित्सकों ने पडालु को एयर एम्बुलेंस से सोलापुर भेजने का फैसला किया।

एयर एम्बुलेंस उन्हें सोलापुर हवाई अड्डे तक लेकर गई, जहां से उन्हें हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा इलाज के लिए यशोधरा अस्पताल पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोलापुर हवाई अड्डे पर एयर एम्बुलेंस के उतरने के बाद उसके भीतर पडालु से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों के साथ मरीज की स्थिति की समीक्षा भी की और उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भाषा प्रचेता गोला

गोला


लेखक के बारे में