ठाणे की एक इमारत के भूतल में आग, 10 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

ठाणे की एक इमारत के भूतल में आग, 10 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

ठाणे की एक इमारत के भूतल में आग, 10 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
Modified Date: July 25, 2026 / 10:31 am IST
Published Date: July 25, 2026 10:31 am IST

ठाणे, 25 जुलाई (भाषा) ठाणे में शनिवार सुबह दो-मंजिला इमारत के भूतल में आग लगने के बाद 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना नौपाड़ा पुलिस थाने के पास स्थित गौतम हाउस नामक दो-मंजिला इमारत में हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजकर 10 मिनट पर इमारत के भूतल में रखी रबर की चटाइयों में मामूली आग लगने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही दमकल कर्मी, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के कर्मी, महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (महावितरण) तथा महानगर गैस लिमिटेड के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे ।

तड़वी ने बताया कि बचाव दल ने इमारत से 10 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दमकल विभाग और आरडीएमसी के संयुक्त प्रयासों से लगभग आधे घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटनास्थल पर प्रशीतन अभियान जारी है।

भाषा शोभना सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में