महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ लोगों ने पीट-पीटकर एक किशोर को मार डाला, मामला दर्ज

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ लोगों ने पीट-पीटकर एक किशोर को मार डाला, मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 19, 2023 / 08:08 PM IST,
    Updated On - August 19, 2023 / 08:08 PM IST

ठाणे, 19 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक झगड़े के दौरान 10 लोगों के एक समूह ने कथित रूप से पीट-पीटकर 17 वर्ष के एक किशोर को मार डाला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को कल्याण शहर में समीर लोखंडे पर हमला किया गया और उसने आज सुबह एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि खडेगोलवाली इलाके में एक मैदान में 10 लोगों के एक समूह ने शुक्रवार शाम को लोखंडे पर लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि लोखंडे को नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया और वहां से फिर मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि छह माह पहले एक पेट्रोल पंप पर हमलावरों का इस किशोर के साथ झगड़ा हुआ था और उनके मन में उसके प्रति वैरभाव था।

अधिकारी ने बताया कि कोलसेवाडी पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया है और वह आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया में जुट गयी है।

भाषा राजकुमार माधव

माधव