Home » Uttar Pradesh » Ayodhya Storyteller Accused of Marriage Fraud and Exploitation; FIR Registered
Ayodhya Pawandev Maharaj Case : शादी का सपना दिखाकर रचाई ‘लीला’! मंदिर में फेरे, साथ रहने का दावा और फिर… मशहूर कथावाचक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
Ads
अयोध्या के प्रसिद्ध कथावाचक पवनदेव जी महाराज पर एक विवाहिता ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कथावाचक और उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अयोध्या: Ayodhya Pawandev Maharaj Case : धर्मनगरी अयोध्या से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रसिद्ध कथावाचक पवनदेव जी महाराज पर एक विवाहित महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और सोने-चांदी के जेवर हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर अयोध्या की बीकापुर कोतवाली पुलिस ने कथावाचक पवनदेव जी महाराज और उनके पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
अयोध्या में की शादी
मिली जानकारी के अनुसार, यह गंभीर आरोप बिहार की रहने वाली एक विवाहिता ने लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि कथावाचक पवनदेव जी महाराज ने उसे अपनी बातों में फंसाया और फिर अयोध्या के ही एक मंदिर में उसके साथ शादी रचाई। Ayodhya Pawandev Maharaj Case शादी के बाद कथावाचक उसे काफी समय तक अपनी पत्नी की तरह साथ रखता रहा। इस दौरान उसने महिला के कीमती सोने-चांदी के जेवरात भी हड़प लिए।
जाँच में जुटी पुलिस
Pawandev Ji Maharaj Fraud News महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद कथावाचक और उसके परिवार का बर्ताव बदल गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कथावाचक पवनदेव जी महाराज और उनके पिता दोनों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है और कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।