Dhirendra Shastri Katha Video Viral: धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान भक्त ने महिला को जमकर पीटा, शरीर पर देवी आने का दावा कर कर रही थी ऐसी हरकतें, वीडियो वायरल

Ads

Dhirendra Shastri Katha Video Viral: धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान भक्त ने महिला को जमकर पीटा, शरीर पर देवी आने का दावा कर कर रही थी ऐसी हरकतें, वीडियो वायरल

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 02:08 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 02:10 PM IST

Dhirendra Shastri Katha Video Viral: धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान भक्त ने महिला को जमकर पीटा, शरीर पर देवी आने का दावा कर कर रही थी ऐसी हरकतें, वीडियो वायरल / Image: Viral Video

HIGHLIGHTS
  • बागेश्वर धाम कथा स्थल का वीडियो वायरल
  • महिला द्वारा थप्पड़ मारने के बाद हुआ विवाद
  • धीरेंद्र शास्त्री का 'फ्रेंड जिहाद' बयान चर्चा में

This browser does not support the video element.

बाड़मेर: Dhirendra Shastri Katha Video Viral बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बाड़मेर में कथा पाठ कर रहे हैं। कथा के दौरान यहां आज भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि कथा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। लेकिन इन सब के बीच धीरेंद्र शास्त्री के कथा स्थल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथा सुनने आया एक युवक ने युवती की जमकर धुनाई कर दी। बागेश्वर बाबा के कथा स्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान महिला की पिटाई

Dhirendra Shastri Katha Video Viral सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कथा सुनने आई एक महिला पर देवी आ जाती है और इसके बाद महिला झूमने लगती है। झूमते-झूमते महिला ने कथा सुनने आए एक युवक को तमाचा जड़ दिया। झापड़ खाने के बाद युवक भी बौखला गया और उसने भी महिला को पीटना शुरू कर दिया। महिला की पिटाई देख वहां आए लोगों ने दोनों को अलग किया। फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

फ्रेंड जिहाद

हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बयान देते हुए कहा है कि भारत में थूक जिहाद, मूत्र जिहाद, लैंड जिहाद, लव जिहाद के बाद एक और जिहाद का ईजाद हुआ है जिसका नाम है फ्रेंड जिहाद।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सूर्य की जो घटना हुई है वो दोस्त जिहाद था। उन्होंने कहा कि गुजरात का दक्षिण गुजरात भी धर्मांतरण और लव जिहाद से बहुत दूषित है। पुरे भारत वर्ष में हम इसके लिए कार्य कर रहे है, इसलिए लगातार धाम को, सनातन को और हम सभी को टारगेट किया जा रहा है। बहुत ही जल्द हम दक्षिण गुजरात में घर वापसी का आयोजन करेंगे।

ये भी पढ़ें

वायरल वीडियो कहां का बताया जा रहा है?

यह वीडियो राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित बागेश्वर धाम की कथा से जुड़ा बताया जा रहा है।

वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?

वीडियो में एक महिला और युवक के बीच विवाद और मारपीट जैसी स्थिति दिखाई दे रही है।

विवाद कैसे शुरू हुआ?

रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने कथित तौर पर युवक को थप्पड़ मारा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

क्या धीरेंद्र शास्त्री इस घटना में शामिल थे?

नहीं, वायरल वीडियो कथा स्थल पर हुई घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। धीरेंद्र शास्त्री सीधे तौर पर इस विवाद का हिस्सा नहीं थे।

कथा में कौन-कौन शामिल होने वाले थे?

रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई गई थी।

शीर्ष 5 समाचार