India Won Test Match against Afghanistan || Image- BCCI File
मुल्लांपुर: भारतीय क्रिकेट टीम ने एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने सिर्फ तीन दिन के भीतर मैच समाप्त कर दिया। (India Won Test Match against Afghanistan) यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी पारी की जीत है। इससे पहले भारत ने 2018 में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से हराया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन, केएल राहुल ने 100 रन बनाए। इसके अलावा साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रन की शानदार पारियां खेलीं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफ़ी ने 6 विकेट हासिल किए।
अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई। भारत के लिए पदार्पण कर रहे मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। 412 रन की बढ़त मिलने के बाद भारत ने फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 112 रन पर ऑलआउट हो गई। (India Won Test Match against Afghanistan) वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट और कुलदीप यादव ने 3 विकेट लेकर अफगान बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। टेस्ट सीरीज में एकतरफा जीत के बाद अब दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। यह सीरीज शनिवार से शुरू होगी।
Leaving New Chandigarh with a massive win under the belt 🇮🇳
A complete team performance from #TeamIndia 🤍
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/MxUFJHvoq4
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुझे तो यह भी नहीं पता एलआईसी का दफ्तर कहां है, खुदरा शेयरधारकों को लाभ ही होगा: राजेश एक्सपोर्ट्स
विधान परिषद चुनाव: पवन सिंह, निशांत कुमार समेत राजग के नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
बिहार में सड़क हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन तीर्थयात्रियों की मौत पर नायडू ने शोक जताया
निशानेबाजी चयन ट्रायल: महिला 25मीटर पिस्टल में राही शीर्ष, मनु दूसरे पायदान पर
फिलीपीन में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया; 19 लोगों की मौत, सुनामी की लहरें उठीं