आदित्य ठाकरे ने वांगचुक के खिलाफ कार्रवाई पर कहा: दुनिया देख रही है कि लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा

आदित्य ठाकरे ने वांगचुक के खिलाफ कार्रवाई पर कहा: दुनिया देख रही है कि लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा

आदित्य ठाकरे ने वांगचुक के खिलाफ कार्रवाई पर कहा: दुनिया देख रही है कि लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा
Modified Date: July 18, 2026 / 01:19 pm IST
Published Date: July 18, 2026 1:19 pm IST

मुंबई, 18 जुलाई (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हटाए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि भारत में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है और अब शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन भी नहीं करने दिया जा रहा।

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद वांगचुक को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। दिल्ली पुलिस ने इसके पीछे चिकित्सकीय सलाह और दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला दिया।

आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह बेहद शर्मनाक है। पूरी दुनिया देख रही है कि भारत में लोकतंत्र का किस तरह बेशर्मी से गला घोंटा जा रहा है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘एक अयोग्य मंत्री के खिलाफ छात्रों के समर्थन से शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन भी अब नहीं होने दिया जा रहा।’’

वांगचुक और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के तीन कार्यकर्ता नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में किये जा रहे प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं।

वांगचुक को उनके अनशन के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाषा सुभाष वैभव

वैभव


लेखक के बारे में