नांदेड़ के स्कूल में 10-वर्षीय छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप; प्रधानाध्यापक हिरासत में
नांदेड़ के स्कूल में 10-वर्षीय छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप; प्रधानाध्यापक हिरासत में
नांदेड़, 21 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में शुक्रवार को 10-साल की एक छात्रा के साथ उसके स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कथित तौर पर स्कूल परिसर में ही यौन उत्पीड़न किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना उस समय सामने आई जब नाबालिग पीड़िता ने कथित यौन उत्पीड़न के दौरान शोर मचाया।
घटना के बाद पीड़िता के माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे और स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की कड़ी धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस निरीक्षक संतोष तांबे ने कहा, ‘अपराध की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापक को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है।’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा
शुभम सुरेश
सुरेश

Facebook


