आशा भोसले के निधन के बाद मेडिकल फाउंडेशन ने प्रस्तावित अस्पताल परियोजना का नाम बदलने का फैसला लिया

आशा भोसले के निधन के बाद मेडिकल फाउंडेशन ने प्रस्तावित अस्पताल परियोजना का नाम बदलने का फैसला लिया

आशा भोसले के निधन के बाद मेडिकल फाउंडेशन ने प्रस्तावित अस्पताल परियोजना का नाम बदलने का फैसला लिया
Modified Date: April 14, 2026 / 01:13 am IST
Published Date: April 14, 2026 1:13 am IST

पुणे, 13 अप्रैल (भाषा) लता मंगेशकर मेडिकल फाउंडेशन के ट्रस्टी बोर्ड ने निर्णय लिया है कि पुणे के नांदोशी में प्रस्तावित अस्पताल परियोजना का नाम बदला जाएगा।

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन के बाद अब इस संस्थान का नया नाम ‘लता-आशा मंगेशकर आयुर्विज्ञान संस्थान’ रखा जाएगा।

फाउंडेशन ने बताया कि यह फैसला भारतीय संगीत की दो सबसे प्रतिष्ठित हस्तियों- दोनों बहनों- को सम्मान देने के लिए लिया गया है।

रविवार को आशा भोसले के निधन को देखते हुए पहले से तय कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब शिलान्यास समारोह के साथ-साथ उनकी स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की जाएगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार 16 अप्रैल को नांदोशी में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। इसके अलावा मंगेशकर और भोसले परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में