BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 8:04 pmModified: 01 Oct 2026 | 8:04 pm

पुणे, एक अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में पुणे ग्रामीण पुलिस की ओर से वडगांव मावल अदालत में दाखिल आरोपपत्र के अनुसार, पुणे जिले के लोहागढ़ किले में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश तब रची गई, जब उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने 2025 में वहां एक युवती की मौत से जुड़ी ऑनलाइन खबरों का अध्ययन किया।

अग्रवाल (26) की 18 जून को मौत हो गई थी। शुरुआत में माना गया था कि उनकी लोहागढ़ किले से दुर्घटनावश गिरने के कारण मौत हो गई, लेकिन जांच में पता चला कि उन्हें धक्का दिया गया था।

गत 19 सितंबर को दाखिल 5,053 पृष्ठों के आरोपपत्र में गोयल, चौधरी और रितेश हांगे को हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया है। आरोपपत्र में मोबाइल फोन का डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया से मिली सामग्री, संदेश, तस्वीरें, गवाहों के बयान और तकनीकी विश्लेषण प्रमाणपत्र जैसे डिजिटल साक्ष्यों का उल्लेख किया गया है।

आरोपपत्र के अनुसार, सिया गोयल, अपने मंगेतर केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी, जबकि उन दोनों की इस साल 19 फरवरी को सगाई हुई थी। इसके बाद उसने चौधरी और हांगे के साथ मिलकर अग्रवाल की हत्या की साजिश रची और उसकी मौत को हादसा दिखाने का षड्यंत्र किया।

इसके अनुसार, गोयल और चौधरी ने मौत, ट्रेकिंग की घटनाओं और सबूत छिपाने के तरीकों से संबंधित जानकारी के लिए गूगल, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया मंचों को खंगाला।

पुलिस ने यह भी दावा किया है कि आरोपियों ने मेघालय में हनीमून के दौरान हुई राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ी जानकारी और फोन तथा ऑनलाइन डेटा को हटाने के तरीकों के बारे में भी जानकारी हासिल की थी।

कथित साजिश का एक अहम हिस्सा सांगवी की 21-वर्षीय युवती मानसी गोविंदपुरकर की मौत का अध्ययन करना था। वह 18 मार्च 2025 को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी और उसके बाद लापता हो गई थी।

उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन लोहागढ़ में मिली थी, जहां सीसीटीवी फुटेज में वह अकेले टैक्सी से पहुंचती और किले में प्रवेश करती दिखाई दी थी।

पुलिस और शिवदुर्ग बचाव दल द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के बाद दो दिन बाद उसका शव लोहागढ़ की तलहटी के निकट नवग्रह मंदिर क्षेत्र के नजदीक झाड़ियों में मिला था।

पुलिस ने इस बात की जांच की थी कि क्या वह किले से गिर गई थी या उसकी मौत का कोई और कारण था। हालांकि, बाद की रिपोर्ट में उसकी मौत को कथित तौर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और एलएलबी की तीसरे वर्ष की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने के कारण हुई परेशानी से जुड़ी आत्महत्या बताया गया।

आरोपपत्र में इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है कि आरोपियों को 2025 में लोहागढ़ में हुई मौत के बारे में जानकारी कैसे मिली।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, गोयल को फेसबुक पर गोविंदपुरकर की मौत के बारे में जानकारी मिली और इसके बाद उसने चौधरी के साथ लोहागढ़ के स्थान को लेकर चर्चा की।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने कथित तौर पर तय किया कि अग्रवाल को किले से धक्का दिया जा सकता है, ताकि उसकी मौत दुर्घटनावश गिरने के कारण हुई प्रतीत हो।

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर इस स्थान की जानकारी हांगे के साथ भी साझा की।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने लोहागढ़, ट्रेकिंग की घटनाओं और लोनावला क्षेत्र में ऊंचाई से गिरने के कारण हुई मौतों से संबंधित और जानकारी भी कथित तौर पर खोजी।

इसने कहा कि जांच के दौरान बरामद डिजिटल सामग्री को आरोपपत्र के हिस्से के रूप में अदालत में पेश किया गया है।

भाषा देवेंद्र सुरेश

सुरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

शहर की खबरें
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm
सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

01 Oct 2026 | 8:04 pm
दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

01 Oct 2026 | 7:45 pm
रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

01 Oct 2026 | 7:35 pm