Shadab Jakati YouTuber : मेरी कमाई सट्टे में उड़ाता है और…..” शादाब जकाती की ऑन-स्क्रीन पत्नी इरम का अपने असली पति को लेकर बड़ा खुलासा

मेरठ के चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती और उनकी ऑन-स्क्रीन पार्टनर इरम का विवाद अब थाने तक पहुँच गया है। इरम ने अपने पति खुर्शीद पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पति ने उनकी नैतिकता पर सवाल उठाए हैं। यह झगड़ा सोशल मीडिया पर भी गर्माता जा रहा है।

Shadab Jakati YouTuber : मेरी कमाई सट्टे में उड़ाता है और…..” शादाब जकाती की ऑन-स्क्रीन पत्नी इरम का अपने असली पति को लेकर बड़ा खुलासा

Shadab Jakati YouTuber / Image Source : X

Modified Date: February 2, 2026 / 07:47 am IST
Published Date: February 2, 2026 12:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • इरम ने पति खुर्शीद पर आरोप लगाया कि वह पिछले 8-9 महीनों से उनकी कमाई जुए और सट्टे में उड़ा रहा है।
  • खुर्शीद ने शादाब जकाती और इरम पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा फैल गया।
  • मामला अब पुलिस तक पहुँच गया है और यूट्यूबर की दुनिया का यह अ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले के चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती और उनकी ऑन-स्क्रीन पार्टनर इरम का विवाद अब सड़कों और सोशल मीडिया से होता हुआ थाने तक पहुँच गया है। पिछले दिनों इरम के पति खुर्शीद द्वारा लगाए गए ‘अवैध संबंधों’ के आरोपों के बाद अब इरम ने चुप्पी तोड़ी है। इरम ने अपने असली पति खुर्शीद पर ही गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

सट्टे में उड़ा रहा पैसे

आपको बता दे इरम ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनका असली पति खुर्शीद पिछले 8-9 महीनों से उनकी मेहनत की कमाई को जुए और सट्टे में उड़ा रहा है। इरम का आरोप है कि खुर्शीद न केवल उनके साथ मारपीट करता है, बल्कि अपनी हरकतों को छिपाने के लिए उन्हें और शादाब जकाती को बदनाम करने की साजिश रच रहा है।

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ हंगामा

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले खुर्शीद ने सनसनीखेज दावा किया था कि शादाब जकाती उनकी पत्नी इरम को अपने साथ रखता है और दोनों कई-कई दिनों तक बाहर रहते हैं। खुर्शीद ने इस रिश्ते को समाज के खिलाफ बताया था। अब इन दोनों पक्षों के बीच चल रहे इस आरोप-प्रत्यारोप के खेल ने मेरठ में सोशल मीडिया वॉर छेड़ दी है।यूट्यूबर की दुनिया का यह असली झगड़ा अब पुलिस के पास पहुँचने की कगार पर है। एक तरफ पति अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठा रहा है, तो दूसरी तरफ पत्नी ने पति को जुआरी और हिंसक बताया है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.