Unique Couple Wedding: 4.2 फीट के दूल्हे और 3.8 फीट की दुल्हन… सोशल मीडिया से ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी, अनोखी जोड़ी की शादी हुआ वायरल
Unique Couple Wedding: 4.2 फीट के दूल्हे और 3.8 फीट की दुल्हन... सोशल मीडिया से ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी, अनोखी जोड़ी की शादी हुआ वायरल
Unique Couple Wedding/Image Source: Social Media
- इंस्टा से इकरार, फिर सात फेरे
- अनोखी जोड़ी की शादी ने जीता दिल
- सोशल मीडिया से शुरू हुई लव स्टोरी
अकोला: Unique Couple Wedding: महाराष्ट्र के अकोला निवासी प्रतीक धानुका और मध्य प्रदेश के सिरोंज की रेणुका नामदेव की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। 4.2 फीट कद के दूल्हे और 3.8 फीट कद की दुल्हन ने अपनी सादगी, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से लोगों का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया से शुरू हुई पहचान (Akola Viral Wedding)
Unique Couple Wedding: प्रतीक और रेणुका की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ एक-दूसरे को समझने का मौका मिला और धीरे-धीरे यह रिश्ता भरोसे में बदल गया। परिवारों की सहमति के बाद दोनों ने सिरोंज में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। दूल्हे प्रतीक धानुका पुणे में ICICI Bank में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं दुल्हन रेणुका नामदेव सिरोंज के एक स्कूल में लाइब्रेरियन हैं। प्रतीक ने कहा कि हमारी पहचान सोशल मीडिया से हुई, लेकिन रिश्ता दिल से जुड़ा। रेणुका ने भावुक होकर कहा कि ऊपर वाले ने हमें मिलाया और सोशल मीडिया ने एक-दूसरे तक पहुंचाया।
अकोला में हुआ भव्य रिसेप्शन (Short Height Couple Marriage)
Unique Couple Wedding: शादी के बाद अकोला शहर में खंडेलवाल लॉन्स में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतक शामिल हुए। नवदंपती को बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लग गया। जैसे ही शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, यह जोड़ी वायरल हो गई। हजारों लोगों ने उनके हौसले और सकारात्मक सोच की सराहना की।
यह भी पढ़ें
- बजट पेश करने से पहले मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल
- आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, अनजानों पर भरोसा करने से बचें, पढ़ें बुधवार का राशिफल
- सलमान खान के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती हुए सलीम खान, बेटी अर्पिता पहुंची अस्पताल, सामने आया हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट
- ‘TTE ने चलती ट्रेन में मेरे साथ रेप किया’, AC कोच में सीट दिलाने के बहाने लड़की को ले गया इस जगह, फिर दरिंदें ने मिटाई हवस

Facebook


