Earthquake in Maharashtra: मुंबई। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बुधवार रात 3.8 तीव्रता का मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। एनसीएस ने बताया कि भूकंप रात 9.57 बजे आया, जिसका केंद्र पृथ्वी के सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। विदर्भ क्षेत्र में स्थित इस जिले में जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
Read More: IPS Transfer: प्रदेश में 8 IPS अधिकारियों का तबादला, हटाए गए बालाघाट SP नागेंद्र सिंह, देखें सूची
बता दे कि बुधवार की रात मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 9 बजकर 57 मिनट पर अचानक कंपन होने लगा जिससे लोगों में दशहत का माहौल देखने को मिला। इसका असर करीब एक मिनट तक रहा हैं। रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र MP-महाराष्ट्र बॉर्डर के करीब था।
Read More: शह-मात THE BIG DEBATE: लंगड़ा घोड़ा, लाल लगाम..किसने किया काम तमाम? ‘लंगड़े घोड़े’ पर ऐसी घनघोर सियासत क्यों? देखिए पूरी रिपोर्ट
मौसम विशेषज्ञ सौरभ गुप्ता ने बताया कि, भूकंप का केंद्र मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर था। यह जगह खंडवा से 66 किलोमीटर दूर थी। इसी कारण दोनों राज्यों में झटके महसूस किए गए। बता दें कि, खंडवा में पिछले साल भी भूकंप आया था। 21 जून 2024 को सुबह 9.04 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई थी।

