आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
अमरावती, 28 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके दूरदर्शी नेतृत्व तथा देश की प्रगति में उनके स्थायी योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राव को हमेशा एक ऐसे महान नेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने ऐसे समय में प्रधानमंत्री का पद संभाला जब देश चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर रहा था उस समय उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच के जरिए आर्थिक सुधारों की शुरुआत की, जिसने भारत के विकास की दिशा को बदल दिया।
नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘उनके (राव के) दूरदर्शी नेतृत्व और देश की प्रगति में अमूल्य योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। मैं सम्मानित नेता की पवित्र स्मृति को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’
उन्होंने कहा कि राव के साहस, दूरदर्शिता और ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों ने भारत के विकास के लिए नयी रास्ते खोले और वैश्विक स्तर पर इसकी प्रतिष्ठा बढ़ाई, जबकि उनकी उल्लेखनीय बुद्धिमत्ता, प्रशासनिक उत्कृष्टता और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता प्रेरणा का एक स्थायी स्रोत बनी हुई है।
कल्याण ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘तेलुगु साहित्यिक विरासत की समृद्धि से लेकर जन-सेवा के सर्वोच्च पद तक, पी.वी. नरसिम्हा राव ने बुद्धिमानी, विनम्रता और दूरदर्शी नेतृत्व का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। उनकी असाधारण विरासत हर भारतीय को बुद्धिमानी, ईमानदारी और विकास के प्रति अटूट संकल्प के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करती रहे।’
राव का जन्म 28 जून, 1921 को हुआ था और उनका निधन 23 दिसंबर, 2004 को हुआ। उन्होंने 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


