आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
Modified Date: August 16, 2025 / 03:14 pm IST
Published Date: August 16, 2025 3:14 pm IST

अमरावती, 16 अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वाजपेयी ने जीवनभर ‘देश पहले’ की विचारधारा का पालन किया।

नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विकास में वाजपेयी द्वारा किए गए योगदान को तेलुगु समाज कभी नहीं भुला पाएगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘‘भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने ‘देश पहले’ की विचारधारा को अपनाया और जीवनभर अपनी विचारधारा के अनुरुप ही कार्य किया।’’

कवि और राजनेता वाजपेयी 1998 से 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वाजपेयी को आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने का श्रेय दिया जाता हैं।

भाषा राखी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में