Maharashtra Crime News: पति ने नहीं मानी पत्नी की ये छोटी सी बात, महिला ने कर दिया खौफनाक कांड, जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश
Maharashtra Crime News: ठाणे जिले में साड़ी नहीं लाने को लेकर हुए घरेलू विवाद में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी।
Maharashtra Crime News/image: Social Media
- ठाणे जिले में घरेलू विवाद के बाद महिला ने अपने पति की हत्या कर दी।
- पति द्वारा साड़ी नहीं लाने के बाद शुरू हुआ था दोनों के बीच विवाद।
- पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Maharashtra Crime News: ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में साड़ी नहीं लाने को लेकर हुए घरेलू विवाद के बाद प्रेशर कुकर के ढक्कन से अपने पति की पिटाई करने और गला दबाकर उसकी हत्या करने के आरोप में 30 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली आरोपी सुनीता देवी हरेराम सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
महिला ने पुलिस को किया था गुमराह
पुलिस के अनुसार, महिला ने शुरुआत में मौत को दुर्घटना बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। (Maharashtra Crime News) अधिकारी ने बताया कि पीड़ित हरेराम किशुनजी सिंह (35) 19 जुलाई को बदलापुर पूर्व स्थित अपने घर पर थे, तभी साड़ी नहीं लाने को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर महिला ने प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति पर हमला किया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Maharashtra Crime News: पुलिस ने बताया कि पत्नी के बयान के आधार पर शुरुआत में दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट ने मामले को पूरी तरह से जांच का विषय बना दिया। बदलापुर पूर्व थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन पाटिल ने कहा, ‘‘मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि गला दबाने के कारण दम घुटने से हुई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों और मकान मालिक से पूछताछ में पत्नी पर संदेह हुआ।’’ उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने मंगलवार को सुनीतादेवी को 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chaitanya Baghel Bail : शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को बड़ी राहत! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ED की याचिका, इस वजह से जमानत बरकरार
- Retirement Age Hike Latest News: बढ़ने वाली है इन अधिकारियों के रिटायरमेंट की उम्र!.. याचिका पर SC ने दिए ये अहम निर्देश, ये राज्य ले चुके हैं पहले ही फैसला
- CJI on CJP Protest: ‘हमारा समय बर्बाद न करें’, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कहा- ‘हमें वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं है’

Facebook


