कॉजपा प्रदर्शन: हमारे बच्चों को इस तरह नहीं पीटा जाना चाहिए था, नागपुर के युवा के पिता का छलका दर्द

कॉजपा प्रदर्शन: हमारे बच्चों को इस तरह नहीं पीटा जाना चाहिए था, नागपुर के युवा के पिता का छलका दर्द

कॉजपा प्रदर्शन: हमारे बच्चों को इस तरह नहीं पीटा जाना चाहिए था, नागपुर के युवा के पिता का छलका दर्द
Modified Date: July 21, 2026 / 10:52 pm IST
Published Date: July 21, 2026 10:52 pm IST

नागपुर, 21 जुलाई (भाषा) दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के प्रदर्शन के दौरान लाठियां खाते हुए भी पुलिस से खुद पर प्रहार करने को कहने वाले नागपुर निवासी भारत बानाईत का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के एक दिन बाद, उसके पिता ने कहा कि युवा अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे थे और उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था।

सोमवार और मंगलवार को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए वीडियो में जंतर-मंतर पर पुलिस की लाठियां पड़ने के दौरान भारत बानाईत को ‘मारो मुझे, मारो’ कहते हुए सुना जा सकता है।

उसके पिता कमलाकर बानाईत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नीट प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही कॉकरोच जनता पार्टी के 16 जून को नागपुर में हुए पहले प्रदर्शन के बाद से ही भारत इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।

कमलाकर ने बताया कि स्नातकोत्तर (एमए) की पढ़ाई पूरी कर चुके और नागपुर में रियल एस्टेट व्यवसाय में कार्यरत भारत, जंतर-मंतर पर कॉजपा का आंदोलन शुरू होने के बाद से कई बार दिल्ली आ-जा चुके हैं।

उसके पिता ने कहा, ‘ये युवा और बच्चे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। उनके साथ इस तरह मारपीट नहीं की जानी चाहिए थी।’

भाषा सुमित रंजन

रंजन


लेखक के बारे में