आंध्र प्रदेश सरकार 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाएगी

आंध्र प्रदेश सरकार 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाएगी

आंध्र प्रदेश सरकार 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाएगी
Modified Date: March 6, 2026 / 04:07 pm IST
Published Date: March 6, 2026 4:07 pm IST

अमरावती, छह मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में अगले 90 दिन के अंदर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर रोक लगा दी जाएगी। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने भी इस तरह की घोषणा की थी।

विधानसभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि क्या इस रोक को 13 से 16 साल के बच्चों तक बढ़ाया जाए।

नायडू ने कहा, “निश्चित रूप से, हम यह पक्का करेंगे कि 90 दिन के अंदर 13 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल न कर सकें।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 13 से 16 साल के किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने पर फैसला करेगी।

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में