आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,546 नए मामले आए, 15 मौतें हुईं

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,546 नए मामले आए, 15 मौतें हुईं

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,546 नए मामले आए, 15 मौतें हुईं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: August 2, 2021 11:26 am IST

Andhra pradesh covid 19 cases

अमरावती, दो अगस्त (भाषा) स्वास्थ्य विभाग के सप्ताह-दर-सप्ताह के विश्लेषण से पता चला है कि आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं क्योंकि कई जिलों में नए मामले ठीक होने वालों की संख्या से अधिक हैं।

Andhra pradesh covid 19 cases : आँकड़ों के अनुसार, राज्य में संक्रमण बढ़ रहा है, हालांकि समग्र संक्रमण दर में पिछले सप्ताह मामूली गिरावट आई। उसके पिछले सप्ताह के 2.67 प्रतिशत की तुलना में यह 2.71 रही, जबकि पिछले सप्ताह प्रतिदिन औसतन 1,957 मामले आए थे।

इस बीच, राज्य में सोमवार को सुबह नौ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,546 नए मामले आए, 1,968 लोग ठीक हुए और 15 मौतें हुईं।

नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,70,008 हो गई, जबकि अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 19,36,016 हो गई और मृतकों की संख्या 13,410 हो गई। राज्य में अब तक 2.47 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कुल स्वस्थ होने का प्रतिशत बढ़कर 98.25 प्रतिशत हो गया जबकि मृत्यु दर 0.68 प्रतिशत पर स्थिर रही।

आंध्र प्रदेश में अब 20,582 उपचाराधीन मरीज हैं।

भाषा कृष्ण उमा

उमा

Also read : छत्तीसगढ़ में कल के मुकाबले आज बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटे में 1


लेखक के बारे में