आंध्र की युवती ने ऑस्ट्रेलिया में डेम मैरी बशीर शांति पुरस्कार-2026 जीता

आंध्र की युवती ने ऑस्ट्रेलिया में डेम मैरी बशीर शांति पुरस्कार-2026 जीता

आंध्र की युवती ने ऑस्ट्रेलिया में डेम मैरी बशीर शांति पुरस्कार-2026 जीता
Modified Date: September 30, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: September 30, 2026 3:10 pm IST

अमरावती, 30 सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की रहने वाली प्रवासी भारतीय छात्रा धन्या वसंत ने ऑस्ट्रेलिया में ‘डेम मैरी बशीर शांति पुरस्कार 2026’ जीता है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि उन्हें यह पुरस्कार 28 सितंबर को सिडनी स्थित न्यू साउथ वेल्स के संसद में सामुदायिक सेवा, युवा नेतृत्व और शांति को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘तेलुगु मूल की प्रवासी भारतीय 12वीं कक्षा की छात्रा धन्या वसंत ने ऑस्ट्रेलिया में प्रतिष्ठित डेम मैरी बशीर शांति पुरस्कार 2026 जीता।’’

वसंत ने महज 12 वर्ष की उम्र में ‘ए लिटिल लाइब्रेरी’ की स्थापना की थी और इसकी शुरुआत वेस्टमीड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल को 200 किताबें दान करने के साथ की थी।

उनके नेतृत्व में यह पहल जमीनी स्तर के साक्षरता अभियान के रूप में विकसित हुई है, जिसके तहत 10,000 से अधिक किताबें एकत्र की गई हैं और ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्रीय एवं दूरदराज के समुदायों के साथ-साथ अफ्रीकी देशों में प्रवासी समुदायों को भी किताबें वितरित की गई हैं।

बयान में कहा गया कि उन्होंने कई संगठनों के साथ साझेदारी भी की है, इस पहल को जारी रखने के लिए धन जुटाया है और अन्य गतिविधियों के अलावा स्वयंसेवकों को भी इससे जोड़ा है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन


लेखक के बारे में