भूख हड़ताल का तीसरा दिन : वाकोडे के माता-पिता अपनी मांग पर अडिग

भूख हड़ताल का तीसरा दिन : वाकोडे के माता-पिता अपनी मांग पर अडिग

भूख हड़ताल का तीसरा दिन : वाकोडे के माता-पिता अपनी मांग पर अडिग
Modified Date: September 30, 2026 / 01:00 pm IST
Published Date: September 30, 2026 1:00 pm IST

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई के छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता अपनी भूख हड़ताल के तीसरे दिन बुधवार को भी संस्थान के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला और निदेशक शिरीष केदारे की गिरफ्तारी की मांग पर अडिग रहे।

दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में हो रहे प्रदर्शन में मुंबई युवा कांग्रेस और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के कुछ कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में साहिल की तस्वीरें लेकर उसके लिए न्याय की मांग की।

साहिल के पिता रवींद्र वाकोडे ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया, जबकि परिवार के वकील ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

संस्थान के द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे (22) का शव 18 सितंबर की शाम उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। यह घटना मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान वाकोडे के कथित तौर पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद हुई।

उसके माता-पिता ने संस्थान में अपने बेटे के साथ जातिगत भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया है।

वे प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला और आईआईटी मुंबई के निदेशक शिरीष केदारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। डूला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

माता-पिता ने कहा है कि जब तक उनके बेटे को न्याय नहीं मिल जाता और जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिलती, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में