अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार, दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना

अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार, दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना

अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार, दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना
Modified Date: September 8, 2026 / 10:36 pm IST
Published Date: September 8, 2026 10:36 pm IST

मुंबई, आठ सितंबर (भाषा) सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत में काफी सुधार हुआ है और उन्हें दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। उनके करीबी सहयोगी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हजारे के सहयोगी ने कहा, ‘‘अन्ना आज काफी तरोताजा दिखे और उन्होंने कई लोगों से मुलाकात भी की। उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है। उनके भोजन लेने में भी सुधार हुआ है। उन्हें अगले दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जानी चाहिए।’’

उन्होंने बताया कि हजारे को अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह भी दी गई है।

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे 89 वर्षीय अन्ना हजारे को सोमवार रात दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके रक्त जांच की रिपोर्ट में गुर्दे में संक्रमण (रीनल इंफेक्शन) के संकेत मिले थे।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में