अन्वेष की फिल्म ‘कथाकार की डायरी’ अंतरराष्ट्रीय न्यूयॉर्क फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी

अन्वेष की फिल्म 'कथाकार की डायरी' अंतरराष्ट्रीय न्यूयॉर्क फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी

अन्वेष की फिल्म ‘कथाकार की डायरी’ अंतरराष्ट्रीय न्यूयॉर्क फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी
Modified Date: September 13, 2025 / 08:26 pm IST
Published Date: September 13, 2025 8:26 pm IST

मुंबई, 13 सितंबर (भाषा) भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी अन्वेष ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय न्यूयॉर्क फिल्म महोत्सव में अपनी फिल्म ‘कथाकार की डायरी’ के चयन की घोषणा की है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘कम बजट वाली यह फिल्म’ आम आदमी की कहानियों के लिए एक सम्मान है और सहयोगात्मक प्रयास और रचनात्मकता का एक जीवंत उदाहरण है, जिसमें ओडिशा, मुंबई और पुणे के लगभग 200 स्थानीय रंगमंच कलाकार और तकनीशियन शामिल हैं।

‘कथाकार की डायरी’ में कपिल भागवत, योगेश जाधव, बेबी आरोही चटर्जी, अश्लेषा सुंदरमल और डैनियल विंसेंट शामिल हैं।

इसका संपादन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संपादक असीम सिन्हा ने किया है।

अंतरराष्ट्रीय न्यूयॉर्क फिल्म महोत्सव 26 सितंबर से शुरू होगा और 13 अक्टूबर को समाप्त होगा।

भाषा

शुभम देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में