पुणे में नाले के अंदर फंसने से दो लोगों की मौत

पुणे में नाले के अंदर फंसने से दो लोगों की मौत

पुणे में नाले के अंदर फंसने से दो लोगों की मौत
Modified Date: August 27, 2026 / 01:18 pm IST
Published Date: August 27, 2026 1:18 pm IST

पुणे, 27 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ शहर में नाले के अंदर फंसने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना आधी रात के करीब लोकमान्य अस्पताल के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अमोल शिंदे (20) और मनोज शिंदे (26) के रूप में हुई है। दोनों नाले के अंदर फंस गए थे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उन्हें यह काम किसने सौंपा था और वे रात में घटनास्थल पर क्या कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पिछले साल भी इसी स्थान पर तीन श्रमिकों की मौत हुई थी। उन्होंने इन घटनाओं को लेकर प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में