आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा, अस्पताल में भर्ती
आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा, अस्पताल में भर्ती
(तस्वीर सहित)
मुंबई, 11 अप्रैल (भाषा) दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार शाम को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हुई।
सूत्रों के अनुसार, 92 वर्षीय गायक को फेफड़ों से संबंधित समस्याएं भी थीं।
आठ दशकों तक फैले अपने करियर में भोसले अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। वह दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं।
भोसले के कुछ लोकप्रिय गानों में ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘अभी ना जाओ छोड़ कर’, ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ आदि शामिल हैं।
भाषा तान्या माधव
माधव

Facebook


