मुंबई, छह मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में शुक्रवार को रसायन बनाने वाले एक कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम 11 लोग घायल हो गये, जिनमें ज्यादातर श्रमिक हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट मुंबई से लगभग 250 किलोमीटर दूर लोटे परशुराम एमआईडीसी (रासायनिक क्षेत्र) में स्थित ‘डॉ. खान इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स’ (डीकेआईसी) की इकाई में हुआ।
डीकेआईसी विभिन्न विशिष्ट सिलिका आधारित रसायनों और रासायनिक पदार्थों का एक अग्रणी निर्माता है और इस्पात, कपड़ा, पेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई तरह के उद्योगों की जरूरतों को पूरा करता है।
पुलिस ने बताया कि घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
भाषा देवेंद्र दिलीप
दिलीप